मधुबनी, फरवरी 27 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। सकरी पुलिस को गुरुवार शाम सोशल मिडिया पर अवैध हथियार से फायरिंग करते हुए एक वीडियो प्राप्त हुआ था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को आर्म्स के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए कहा कि सत्यापन के क्रम में वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान सकरी थाना के दफादार टोला निवासी मो. शमीर के रूप में की गई। पुलिस मो. शमीर को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसके निशानदेही पर उसके दोस्त तारसराय के मो. महफुज उर्फ गुण्डा को एनएच 27 सड़क किनारे एक मुर्गी फार्म के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक लोडेड पिस्टल बरामद किया गया। दोनों पर सकरी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...