गढ़वा, फरवरी 7 -- रंका(गढ़वा), प्रतिनिधि। गढ़वा-अंबिकापुर एनएच 343 पर 22 प्लॉट के बाद एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान दो लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें शनिवार को जेल भेज दिया गया। डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों अन्य सहयोगियों के साथ छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर एक व्यक्ति और एक महिला की हत्या की घटना को अंजाम देने के लिए रेकी करने गए थे। बकौल डीएसपी शुक्रवार को रंका थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक सशस्त्र बल के जवानों क साथ शाम को गश्ती में थे। निर्देशानुसार रात करीब आठ बजे झुमेलवा मोड़ 22 प्लॉट के पास एंटी क्राइम चेकिंग किया जा रहा था। उसी दौरान गोदरमाना की ओर से मोटरसाइकिल से आ रहे दो यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.