लोडेड पिस्टल और गोलियों के साथ स्कॉर्पियो से घूम रहे दो बदमाश गिरफ्तार
आरा, मई 27 -- -चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव गांव के पास से पकड़े गये दोनों बदमाश -बदमाशों के पास से लोडेड देसी पिस्टल और चार कारतूस बरामद आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के चांदी थाने की पुलिस ने लोडेड देसी पिस्टल और गोलियों के साथ स्कॉर्पियो से घूम रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे खनगांव सोन नदी मोड़ स्थित बांध के समीप दोनों को पकड़ा गया है। गिरफ्तार बदमाशों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव निवासी विश्वनाथ यादव के पुत्र राजेश यादव और बक्सर के कुरान सराय थाना क्षेत्र के चुआड़ गांव निवासी रंगनाथ पांडेय के पुत्र शिवम कुमार पांडेय शामिल हैं। इनके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल और चार कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गयी है। बताया कि मंगलवार की र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.