बेगुसराय, दिसम्बर 8 -- बीहट। रिफाइनरी थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के क्रम में चकबल्ली गुप्ता बांध के निकट से एक युवक को एक लोडेड देसी कट्टा तथा दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। रिफाइनरी थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती गाड़ी को देखते ही वह भागने लगा तो पुलिस ने खदेड़कर उसे पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके पास से देसी कट्टा व दो कारतूस बरामद हुआ। उक्त युवक चकबल्ली के नवल किशोर सिंह का पुत्र निशांत कुमार है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...