भागलपुर, मार्च 6 -- गोपालपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी के दर्शनिया घाट स्थित निट्टू यादव के बासा पर छापेमारी कर बिहारी मंडल पिता छोटे लाल मंडल, पवन मंडल पिता गोने लाल मंडल व अभिजीत कुमार पिता दुलार यादव को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान बिहारी मंडल के कमर से लोडेड कट्टा व बिनडोलिया में चार कारतूस बरामद हुआ। छापेमारी अभियान में गोपालपुर थाना के पुअनि रसनदेव पासवान और पुलिस के जवान शामिल थे। एसपी कर्यालय से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि बदमाशों पर आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.