रुडकी, जून 11 -- रुड़की, संवाददाता। मंगलौर-रुड़की बाईपास पर एक लोडर वाहन ने भैंसा-बुग्गी को टक्कर मार दी। इससे बुग्गी पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। युवती की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के खटका गांव निवासी राजकुमार गुरुवार को अपनी पत्नी यशोदा और बेटी अंजली के साथ भैंसा-बुग्गी से खेत पर जा रहे थे। जैसे ही वह मंगलौर-रुड़की बाईपास पर सोलानी नदी पुल के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक लोडर वाहन ने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- लोडर वाहन ने भैंसा-बुग्गी को मारी टक्कर, महिला की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...