बदायूं, मई 27 -- कछला-शाहबाद हाईवे पर मुजरिया थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर मुकईया गांव के पास मंगलवार शाम हादसा हो गया। बाइक को बचाने के प्रयास में पशु आहार से भरा लोडर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि वाहन में लदे कट्टे सड़क पर बिखर गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मुजरिया थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार कासगंज जिले के निवासी अनुज राघव लोडर वाहन में पशु आहार भरकर बिल्सी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे कछला-शाहबाद हाईवे पर मिश्रीपुर मुकईया गांव के पास सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में उनका वाहन असंतुलित होकर पलट गया। ह...