लोडर ने तोड़ा आटा रेलवे क्रासिंग का बूम, चालक गिरफ्तार
उरई, जून 11 -- आटा। संवाददाता तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मारकर आटा रेलवे क्रासिंग का बूम क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे करीब तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। लोगों को दिक्कत हुई। सूचना पाकर आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की। वहीं, इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने जाकर समस्या को दूर की, तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो सका। आरपीएफ टीम ने बताया कि लोडर चालक को पकड़ कर कार्रवाई की जा रही है।गुरुवार को आटा रेलवे क्रासिंग पर तैनात गेटमैन द्वारा मालगाड़ी के सुरक्षित संचालन के लिए रेलवे फाटक बंद किया जा रहा था।इसी बीच लोडर चालक ने जल्दबाजी में बंद होते फाटक को पार करने का प्रयास किया और लोडर सीधे बूम से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बूम क्षतिग्रस्त हो गया और फाटक की व्यवस्था बाधित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेलवे अधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.