उन्नाव, मई 22 -- सफीपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण कर लौट रहे दरोगा की कार में लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दरोगा व उसका साथी घायल हो गया। घायलों को सीएचसी सफीपुर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।सफीपुर कोतवाली में तैनात दरोगा अशोक कुमार गुरुवार को कार से क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले थे। लौटते समय उनके पूर्व परिचित आसीवन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी विशाल पुत्र संजय से मुलाकात हो गई। वह भी उन्हीं के साथ कार में सवार हो गए। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के भैंसाहरा चौराहा पर पहुंचे ही थे, तभी सामने से आ रहे लोडर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। आसपास के लोगों ने कार में फंसे दरोगा और उसके साथी को बाहर न...