देहरादून, मार्च 20 -- देहरादून। लोडर में सामान ले जाने के बहाने निरंजनपुर सब्जी मंडी में बुलाकर उसके चालक की पिटाई कर दी गई। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को हुई घटना को लेकर मिनी लोडर चालक रिजवान ने तहरीर दी। उसने मारपीट के आरोपियों के दो मोबाइल नंबर पुलिस को दिए हैं। एक आरोपी का नाम महेंद्र बताया है। जिसके आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...