लोडर की टक्कर से वृद्धा की मौत, बुजुर्ग गंभीर
उन्नाव, जून 29 -- बीघापुर, संवाददाता। घर के बाहर खड़ी वृद्धा और उसके हमउम्र पड़ोसी बुजुर्ग को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। बुजुर्ग गंभीर हालत में भर्ती है। पुलिस ने ड्राइवर समेत लोडर को पकड़ लिया है।रेलवे स्टेशन कैंची मोड़ की रहने वाली 60 वर्षीय मीरा पत्नी यज्ञ किशोर रविवार रात गर्मी के चलते अपने दरवाजे पर अपने पड़ोसी 85 वर्षीय बाल कृष्ण पुत्र चंद्रनाथ से बातचीत कर रहीं थीं। इसी बीच बीघापुर से पुरवा की ओर जा रहे अनियंत्रित तेज रफ्तार लोडर ने मीरा को टक्कर मारते हुए बालकृष्ण को भी घायल कर दिया। दरवाजे पर रखी टिन शेड भी टूट कर घायलों के ऊपर गिर गई। घर में मौजूद बेटे गौरव ने अपनी घायल मां को अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर स्थित देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान रविव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.