प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- मानिकपुर थाना क्षेत्र के समापुर तिवारीपुर गांव निवासी तीरथलाल की 50 वर्षीय पत्नी गुरुवार शाम करीब सात बजे भरचक गांव के सामने पैदल ही सामान लेकर जा रही थी। तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर उसे टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में वह गंभीर घायल हो गई। कोतवाली के रैयापुर गांव निवासी सुखराम गुप्ता का 35 वर्षीय बेटा नीरज गुप्ता बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...