प्रयागराज, मई 28 -- टैगोर टाउन निवासी अधिवक्ता रुचिता सिंह मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में घायल हो गईं। उनके बेटे तेजस सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है कि कामधेनु स्वीट के सामने पीछे से आए अनियंत्रित लोडर ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके दोनों पैरों, कमर और कंधे में फ्रैक्चर हो गया। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...