हमीरपुर, मई 2 -- कुरारा । थानाक्षेत्र के डामर गांव के पास रोड पार कर रही भैंस को लोडर ने टक्कर मार दी। जिससे भैंस की मौके पर मौत हो गई। पशुपालक ने अज्ञात लोडर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। डामर गांव निवासी बालेंद्र यादव ने बताया कि बीती शाम मेरी तीन भैंस खेतों से वापस घर की तरफ जा रही थी। तभी हाइवे में आने पर कुरारा की तरफ जा रही लोडर ने भैंस को टक्कर मार दी। जिससे भैंस घायल होकर सड़क में गिर गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। लोडर चालक मौके से लोडर लेकर भाग गया। यह भी पढ़ें- ट्रक और हाईवा की भिड़ंत में कैमूर के हाईवा चालक की मौत इस दुर्घटना में उसका पचास हजार से अधिक का नुकसान हो गया है। पीड़ित ने अज्ञात लोडर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...