बांदा, जून 25 -- बबेरू। बुजुर्ग को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह एक समाचार पत्र से जुड़े थे। कोतवाली क्षेत्र के करूहिया पुरवा राघव थोक निवासी अभिषेक गुप्ता ने बताया 65 वर्षीय पिता बाबूलाल गुप्ता पुत्र कल्लू गुप्ता एक अखबार से जुड़े थे। गुरुवार सुबह वह अखबार की एंजेसी जा रहे थे। जैसे ही घर से बाहर निकले थे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। इससे बाबूलाल उछल का दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया। कुछ लोगों ने वाहन का पीछा भी किया। लेकिन पकड़ में नहीं आया। सूचना पर आस पास क...