हरदोई, दिसम्बर 23 -- हरदोई। हरदोई-सीतापुर नेशनल हाईवे पर टड़ियावां थानाक्षेत्र के शिवलाल पुरवा मोड़ के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक चला रहे भतीजे को लोडर करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। टड़ियावां थाना क्षेत्र के सगरापुर गांव निवासी खेतीबाड़ी करने वाला सुधाकर (18) मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपने रिश्ते में चाचा रविकांत (20) के साथ बाइक से कसबा मिश्रिख जनपद सीतापुर मे डीजे का साउंड बनवाने जा रहा था। जैसे ही दोनों शिवलाल पुरवा मोड़ के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान बाइक चला रहा सुधाकर लोडर के अगले हिस्से में ...