उन्नाव, मई 23 -- नवाबगंज। संवाददाता पत्नी व बेटे के साथ मौसी के घर से वापस लौट रहे युवक की बाइक में तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।हसनगंज थाना क्षेत्र के ताला सराय गांव निवासी सुरेंद्र कुमार शनिवार को बाइक से पत्नी रानी और बेटे आर्यमान के साथ कोईथर गांव निवासी मौसी के घर गया था। शाम को घर वापसी के दौरान रास्ते में लखनऊ कानपुर हाईवे पर अजगैन बाजार मोड पर हाईवे पार करते हुए लखनऊ की तरफ से आ रहे अनियंत्रित लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- लोडर ने बाइक में टक्कर मारी, पत्नी की मौत, पति व बेटा जख्मी हादसे में बाइक सवार परिवार गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। जहां प्र...