फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 3 -- शमसाबाद। दिल्ली रोड पर लोडर की टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की जेब से मोबाइल उछलकर लोडर के पहिये के नीचे आकर टूट गया। एक्सीडेंट को देखते हुये राहगीर मौके पर पहुंचे। घटना के बाद चालक लोडर सहित भाग गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। घायल को ई रिक्शा से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सीएचसी से उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। घायल की हालत गंभीर बनी हुयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.