हरदोई, फरवरी 17 -- अतरौली। अतरौली थानाक्षेत्र में ग्राम गोड़वा से जनिगांव रोड पर गांव से पहले मंगलवार की रात 8:30 बजे लोडर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसी बाइक पर सवार चचेरा भाई और बहनोई घायल हो गया। ग्राम जनिगांव के मजरे भगवान खेड़ा निवासी 32 वर्षीय राजू मंगलवार को अपनी चचेरी बहन गीता की हार्ट अटैक से हुई मौत पर उसे देखने उसके गांव थाना क्षेत्र के बरगदी गया था। राजू रात 8:30 बजे बाइक चलाकर घर आ रहा था। बाइक पर उसके साथ चचेरा भाई रामखेलावन और चचेरा बहनोई अम्बेडकर निवासी रामपुर थाना संदना सीतापुर भी आ रहे थे। रास्ते में गोड़वा जनिगांव के बीच तीव्र मोड़ पर सामने से आ रहा लोडर राजू की बाइक में टक्कर मारकर भाग निकला। पुलिस ने तीनों को पीएचसी भरावन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को प्राथमिक उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.