औरैया, जुलाई 9 -- दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित 13-बी रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार रात तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से रेलवे फाटक का बूम टूट गया। हादसे के बाद सुरक्षा की दृष्टि से क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया, जिससे करीब डेढ़ घंटे तक सड़क यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि घटना के समय कोई ट्रेन वहां से नहीं गुजर रही थी। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10:40 बजे गेटमैन ट्रेन के आगमन से पहले रेलवे फाटक बंद कर रहा था। इसी दौरान इटावा की ओर से सामान लेकर आ रहा लोडर (यूपी 75 एम 5036) फाटक पार करने की जल्दबाजी में बूम से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि रेलवे फाटक का बूम क्षतिग्रस्त होकर टेढ़ा हो गया। घटना के बाद गेटमैन ने तत्काल इमरजेंसी बूम लगाकर फाटक को सुरक्षित ढंग से बंद किया और अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और ल...