रुडकी, अप्रैल 6 -- लक्सर क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी सास समेत ई-रिक्शा में सवार अन्य लोग घायल हो गए। घटना लक्सर-बालावाली मार्ग पर नेतवाला गांव के पास उस समय हुई, जब एक अनियंत्रित लोडर वाहन ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव निवासी सुभाष की 35 वर्षीय पत्नी ममता देवी गर्भवती थी। वह अपनी सास दिनेश देवी के साथ लक्सर के एक अस्पताल से दवा लेकर सोमवार को ई-रिक्शा से वापस गांव लौट रही थीं। इसी दौरान हादसा हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...