बांदा, फरवरी 27 -- बांदा। कार्यालय संवाददाता शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं के पास गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार लोडर अनुदेशक को टक्कर मार दी। लोडर लेकर चालक फरार हो गया। दुर्घटना में अनुदेशक की मौत हो गई। तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुजरख गांव निवासी 38 वर्षीय अजय यादव शहर के सुंदर नगर मोहल्ले में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। वह देहात कोतवाली क्षेत्र के हथौड़ा गांव स्थित विद्यालय में अनुदेशक के पद पर तैनात था। गुरूवार की शाम काम निपटने के बाद बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान कालू कुआं मोहल्ले में सामने से आ रहे लोडर ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उ जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तलाशी के दौरान जेब से निकले मोबाइल नंबर पर पुलिस कर्मियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.