उन्नाव, मार्च 13 -- बांगरमऊ। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव के रहने वाले वृद्ध अनवर अली पुत्र भोला शुक्रवार को यहां के ग्राम न्यायालय में चल रहे मुकदमे की पेशी पर आया था। वह ई-रिक्शा पर बैठने के लिए नगर के माढ़ापुर रोड पर पैदल जा रहा था। रास्ते में दोपहर बाद नगर के नानामऊ मार्ग पर स्थित माढ़ापुर मार्ग मोड़ के निकट तेज़ रफ़्तार लोडर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली के मुख्य आरक्षी अनुज कुमार ने आनन-फानन घायल वृद्ध को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर प्राथमिक इलाज के बाद घायल की हालत नाज़ुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...