बस्ती, मार्च 16 -- ​कुदरहा। कलवारी थानाक्षेत्र के बगही उर्फ बेनीपुर गांव में रास्ते में हुए विवाद को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाक्षेत्र के बगही उर्फ बेनीपुर गांव निवासी अविनाश रविवार सुबह नौ बजे गांव से पटरा लेने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में लोडर गाड़ी चल रही थी, जिसे देखने के लिए अविनाश रुक गया। अविनाश के हाथ में मोबाइल होने के कारण वीडियो बनाने के शक में अविनाश को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान ​शोर सुनकर जब अविनाश के पिता राम बहोर और माता निर्मला उसे बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला बोल दिया। मारपीट में निर्मला और राम बहोर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। पीड़ित राम बहोर ने कलवारी थाने में तहरीर में बताया लगभग पा...