इटावा औरैया, अप्रैल 26 -- इकदिल। ग्वालियर बाईपास मानिकपुर रोड पर रविवार सुबह राधिका स्टेट के पास लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बेटे की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शहर के पक्का बाग निवासी 28 वर्षीय सौरभ राठौर अपने पिता सुरेशचंद्र के साथ सुबह करीब छह बजे बाइक से नगला जैक गांव स्थित खेतों की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे ग्वालियर बाईपास स्थित मानिकपुर रोड पर राधिका स्टेट के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जि...