सिद्धार्थ, मार्च 17 -- सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली के लोटन कस्बा से सोमवार शाम बाइक चोरी हो गई। नेतवर गांव निवासी सतीश वर्मा पुत्र गौरी शंकर लोटन शाम पांच बजे बाजार करने आया था। वह खड़ी कर सामान लेने चला गया। इस दौरान बाइक चोरी हो गई। आसपास तलाश की लेकिन पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...