हल्द्वानी, अप्रैल 28 -- लालकुआं। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. शिवेंद्र कुमार कश्यप से नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी एवं सभासदों ने शिष्टाचार भेंट की। मंगलवार को अध्यक्ष लोटनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल विवि के प्रशासनिक भवन पहुंचा। यहां उन्होंने प्रो. कश्यप को पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि प्रो. कश्यप के अनुभव और नेतृत्व में विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और कृषि नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा। यहां वार्ड दो के सभासद धन सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल महामंत्री बॉबी सम्मल, युवा समाजसेवी पंकज पांडेय, निशांत गिरी, वरुण पाठक रहे। यह भी पढ़ें- कुलपति डॉ. शिवेंद्र कश्यप से मिले पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सभी ने कुलपति को बधाई देते हुए विश्व...