पटना, अप्रैल 18 -- लोजपा (रामविलास) की महिला प्रकोष्ठ ने विपक्ष पर नारी वंदन अधिनियम को पारित होने से रोकने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी नेताओं का पुतला फूंका। राजधानी पटना के आयकर गोलंबर पर प्रदर्शन कर रही लोजपा की महिला नेताओं ने कहा कि नारी वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्ष द्वारा इसे पारित होने से रोकने का प्रयास उनकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। प्रदर्शनकारियों में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शोभा पासवान सहित अन्य शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के घर की ओर BJP का मार्च, बांसुरी स्वराज व कमलजीत सहरावत समेत कई नेता हिरासत में यह भी पढ़ें- BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, BJP प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट! तेलंगाना में भार...