देवघर, जुलाई 5 -- देवघर, प्रतिनिधि। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) देवघर जिला इकाई के तत्वावधान में रविवार को पार्टी के संस्थापक सह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जननायक स्व. राम विलास पासवान की 80वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद केक काटकर उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित की गई। मौके पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. पासवान के आदर्शों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक न्याय, समता एवं गरीबों के उत्थान के लिए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- खगड़िया में आज धूमधाम से मनाई जाएगी जननायक रामविलास पासवान की जयंतीकार्यक्रम का उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सह देवघर जिला प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने कहा कि स्व....