मुंगेर, मई 22 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की मुंगेर जिला इकाई में कलह सामने आई है। शुक्रवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष प्रमोद पासवान की कार्यशैली और संगठन विरोधी गतिविधियों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वर्तमान नेतृत्व के कारण पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक मजबूती को गंभीर क्षति पहुंच रही है। उनका कहना है कि जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नहीं चल रहे और मनमाने फैसले ले रहे हैं। इससे जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है और दल कमजोर हो रहा है। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मामले पर तुरंत संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुंगेर जिले में दल को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए संगठन हित में जरूरी कार्रवाई करते हुए जिला नेतृत्व में जल्द बदलाव किय...