पूर्णिया, अगस्त 2 -- केनगर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार की सुबह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने की। बैठक में संगठन विस्तार, प्रखंड एवं पंचायत कमेटियों के पुनर्गठन तथा नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के अनुसार निर्मल कुमार एवं भुटकन पासवान को प्रखंड महासचिव, दीपक कुमार पासवान को प्रखंड मीडिया प्रभारी, मोनू कुमार गुप्ता को प्रखंड उपाध्यक्ष तथा आशीष कुमार साह को युवा प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं पंचायत स्तर पर सूरज कुमार पासवान को गोआसी पंचायत अध्यक्ष, छोटू कुमार को पंचायत उपाध्यक्ष, रवि कुमार साह को बिठनौली पूरब पंचायत अध्यक्ष, विकास कुमार पासवान को रहु...