मुंगेर, अप्रैल 20 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र का है, जहां चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो को बड़ी आसानी से पार कर दिया। यह वाहन लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उत्तम यादव का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीआरएम कॉलेज माधोपुर के पास की है। स्थानीय निवासी उत्तम यादव ने अपनी स्कॉर्पियो रोज की तरह रात में अपने घर के ठीक सामने खड़ी की थी। देर रात अज्ञात चोरों ने वाहन का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर लिया। सुबह जब परिजनों की नजर खाली जगह पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय वासुदेवपुर थाना को दी गई।​साहबपुर कमाल में क्षतिग्रस्त मिली गाड़ीः​चोरी की यह पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे ...