हाजीपुर, फरवरी 2 -- महुआ। पार्टी के विरुद्ध कार्य करने को लेकर लोजपा रा के जिला उपाध्यक्ष को पद से मुक्त किया गया है। पिछले विधान विधानसभा चुनाव में उनके कार्य शैली संदेहास्पद रही। जिस पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया,जो नहीं देने पर पार्टी ने उन्हें निष्कासित करने का फैसला लिया। रविवार को लोजपा रा के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने पत्र जारी कर बताया कि जिला उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत मनीष कुमार सिंह को उनकी गतिविधि को ठीक नहीं रहा। जिसे देखते हुए पार्टी से निष्कासित कर पद मुक्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...