जमुई, जनवरी 23 -- झाझा । नगर संवाददाता झाझा के धुंआ टोली में लोजपा रामविलास एक बैठक आयोजित की गई। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के महुआ विधानसभा के विधायक बिहार सरकार केबिनेट पी एच डी (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण) मंत्री संजय सिंह को जमुई जिला का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्ति की है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नफीस आलम झाझा नगर युवा अध्यक्ष रवि कुमार बरनवाल पंचायत अध्यक्ष टेलवा रूपेश रजक एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...