रांची, अप्रैल 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने गुरुवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ झारखंड राज्य से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड की वर्तमान परिस्थितियों एवं जनहित से जुड़े प्रमुख विषयों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। पासवान ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुझाव दिए। साथ ही राज्य में संगठन के विस्तार, मजबूती एवं जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। यह भी पढ़ें- डीयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष का किया स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...