बोकारो, अप्रैल 15 -- मंगलवार को भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बोकारो जिला लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। मौके पर अनिल कुमार ने कहा कि बाबा साहब ने दलित, शोषित, पिछड़े वर्ग और महिलाओं के सम्मान व अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। कार्यक्रम मे मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार, परमेश्वर पासवान, राकेश कुमार, प्रेमचंद कुमार, जेपी नारायण, विनोद कुमार, सुनील कुमार, दिनेश कुमार सहित दर्जनों लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब का संविधान ही भारत की है आत्मा : जिलाध्यक्ष यह भी पढ़ें- बिलारी में बाबा साहेब की जयंती पर किया याद यह भी पढ़ें- झोपड़ी कॉ...