लातेहार, मार्च 20 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव के संपन्न होने के बाद स्थानीय राजनीति में सहयोग और समन्वय की एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद एवं उनके कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को भाजपा के पूर्व विधायक एवं लातेहार के चुनाव प्रभारी किशुन दास ने सम्मानित किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए लोजपा के प्रदेश सचिव श्री प्रसाद ने बताया कि नगर पंचायत चुनाव में उन्होंने और उनके समर्थकों ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं ने एड़ी-चोटी एक कर दी थी, जिसका परिणाम है कि आज हमें सम्मानित किया जा रहा है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। इधर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...