लातेहार, मार्च 11 -- लातेहार,संवाददाता। लोजपा के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद गुप्ता ने झारखंड सरकार से सिकनी कोलियरी को खोलने की मांग की है। श्री प्रसाद ने बताया कि सिकनी कोलियरी के बंद रहने से सिकनी समेत आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के 40 हजार लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा सिकनी कोलियरी में कोयला की ढुलाई करने वाले ट्रक मालिक भी आर्थिक संकट से जुझ रहे हैं। उन्होंने काफी समय से बंद पड़े सिकनी कोलियरी खोलने को लेकर झारखंड सरकार से इस दिशा में पहल करते हुए मजदूरों के हित में कार्य करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...