बलिया, अगस्त 2 -- बैरिया। बैरिया कस्बा निवासी समाजसेवी सुदामा सिंह को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का प्रदेश महासचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया गया है। इसका पत्र संजीव पांडे प्रदेश अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास किसान प्रकोष्ठ पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा जारी किया गया है। सुदामा सिंह को प्रदेश महासचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश बनाये जाने पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि सुदामा सिंह के समाज सेवा के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। नव नियुक्त प्रदेश महासचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश सुदामा सिंह ने बताया कि वे लोक जनशक्ति पार्टी की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: लोजपा (रामविलास) ने केनगर में किया संगठन विस्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...