कुशीनगर, मार्च 23 -- कुशीनगर। लोक जनशक्ति पार्टी का सम्मेलन रामकोला कस्बा स्थित एक मैरेज हाल में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। इसके मुख्य अतिथि लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान रहे। पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट नगीना पासवान की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में 2027 के विधान सभा चुनाव को लेकर समीक्षा एवं सदस्यता ग्रहण अभियान पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 403 विधानसभा में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। लोजपा संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान के कार्यों को लेकर पार्टी गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाएगी, जिसके माध्यम से पार्टी की नीतियों से लोगों को परिचित कराया जाएगा। इस अवसर पर हरिकेश पासवान, नीरज पासवान, धीरज, शंभू सिंह य...