लातेहार, मार्च 6 -- लातेहार प्रतिनिधि। लोजपा के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद के आवास पर होली का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और रंगों के साथ उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान होली गीतों की धुन पर लोग झूमते नजर आए तथा आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। मौके पर समाजसेवी असीम कुमार बाग, भाजपा नेता राजन तिवारी, अधिवक्ता सुनील कुमार, पंकज तिवारी, सरजू सिंह, रविकांत पासवान और विशाल भास्कर समेत कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हुए होली की बधाई दी और क्षेत्र में भाईचारे व सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। फोटो- 15- लोजपा के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद के साथ मौजूद लोग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...