गौरीगंज, जुलाई 20 -- अमेठी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन विस्तार के तहत संजय तिवारी को किसान प्रकोष्ठ अमेठी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनका मनोनयन लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर आकाश यादव की अध्यक्षता में आयोजित किसान प्रकोष्ठ की कोर कमेटी की बैठक में किया गया। नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संजय तिवारी को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई। बैठक में प्रदेश महामंत्री विनीत पांडेय, आशुतोष शुक्ला 'अंकुर', प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षत अवस्थी, जितेंद्र त्रिपाठी, संतोष सिंह तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी अभिषेक पांडेय सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...