रांची, दिसम्बर 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ सुरक्षा पर चर्चा मंगलवार को हुई। आयोजन इब्तिदा झारखंड ने स्टेशन रोड स्थित होटल में राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला के रूप में की। इसमें कई संस्थानों की भागीदारी रही और राज्य के कई जगहों से लोगों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने कहा कि चेतना कमजोर पड़ी तो दुर्घटना घट सकती है। यहां की संस्कृति को समझना होगा। व्यवस्था को समझना होगा। आज लोग डिजिटल हिंसा के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बराबरी का सम्मान मिलना चहिए। बाल विवाह भी एक गंभीर समस्याओं में से एक है। मानव तस्करी की बात आती है तो झारखंड का भी नाम आता है। मोबाइल से खेलना है, मोबाइल चलाना है और मोबाइल से पढ़ना है। लेकिन, मोबाइल से डरना नही...