नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- Amazon.in पर अब पहले से कहीं ज्यादा ग्राहक अपने पसंदीदा टू-व्हीलर सर्च कर रहे हैं। वहीं, घर बैठे उनकी तुलना करके खरीद भी रहे हैं। यही वजह है कि अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 की शुरुआत से ही इस कैटेगरी में सामान्य दिनों के मुकाबले 6 गुना की शानदार बढ़त देखी गई है। ग्राहकों के बीच चेतक और एम्पीयर जैसे ईवी ब्रांड्स, हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो जैसे भरोसेमंद भारतीय ब्रांड्स, और ट्रायम्फ व केटीएम जैसे प्रीमियम इंटरनेशनल ब्रांड्स सबसे लोकप्रिय विकल्प बनकर उभरे हैं, जो यह दिखाता है कि टू-व्हीलर खरीदार अब तेज़ी से ऑनलाइन शॉपिंग की तरफ बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन खरीदारी का यह क्रेज सिर्फ बड़े मेट्रो शहरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि 60% से ज्यादा टू-व्हीलर बिक्री नॉन-मेट्रो से आ रही है। इसमें मुख्य रूप से सूरत, कोटा, विशाखापत्तनम,...