नोएडा, मई 14 -- नोएडा, उदय सिंह। शहर में ईंधन बचाने की प्रधानमंत्री की अपील के बाद दफ्तर जाने के लिए लोग कारपूलिंग को विकल्प बना रहे हैं। इससे लोग ईंधन की बचत करने करने के साथ रुपये भी बचा रहे हैं। शहर की कई सेक्टर-सोसाइटियों के लोगों ने इसके लिए व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया है। इन पर एक रूट पर जाने वाले लोग व्हाट्सऐप ग्रुपों में दफ्तर का रूट और समय साझा करते हैं। इसके बाद एक ही गाड़ी से अपने दफ्तर जा रहे हैं। सेक्टर-100 निवासी विकास बंसल ने बताया कि वह रोजाना नौकरी के लिए गुरुग्राम जाते हैं। पहले अकेले की जाते थे, अब आसपास की सोसाइटी और सेक्टर के ही एक दो लोग कारपूलिंग करके साथ में जाते हैं। सेक्टर-107 के रहने वाले अरुण पवार ने बताया कि गुरुग्राम जाने के लिए अब पास के ही सेक्टर के दोस्त के साथ जाना शुरू कर दिया है। इससे ईंधन के साथ ही रुपये की ...