नई दिल्ली, अगस्त 3 -- सनी लियोनी के लिए हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाना आसान नहीं था। दरअसल, भारत आने से पहले सनी लियोनी एडल्ट इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम थीं। ऐसे में उन्होंने फिल्मों में कदम रखने से पहले बिग बॉस में हिस्सा लिया था और वहां से उन्हें फिल्म मिली थी। लेकिन उन्हें ये पहली फिल्म मिली कैसे थी? इस बात का खुलासा महेश भट्ट ने किया है।सनी लियोनी की एंट्री से मचा था बवाल 'द रश्मि विराग शो' को दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने बताया कि साल 2003 में आई 'जिस्म' की सफलता के बाद पूजा भट्ट इसका सीक्वल बनाना चाहती थीं। पूजा ने बिना किसी स्टार को फाइनल किए, एक पोस्टर जारी कर दिया था और फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया था। पोस्टर वायरल हो गया और पूजा पर जल्द से जल्द कास्टिंग करने का दबाव आ गया। उसी समय रिएलिटी शो 'बिग बॉस 5' में सनी लियोनी की वाइ...