फरीदाबाद, मार्च 5 -- फरीदाबाद। लघु सचिवालय में गुरुवार को जिला स्तरीय समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में एसडीएम अमित कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए और लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। इनमें परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटियां और नए सदस्य जोड़ने से संबंधित मामले सबसे अधिक रहे। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतें भी लोगों ने दर्ज कराईं। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी मामलों पर तुरंत कार्रवाई करें, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों की समस...