सिद्धार्थ, अगस्त 31 -- डुमरियागंज। क्षेत्र के वासा, लटिया सहित अन्य गांवों में पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को बैठक कर लोगों को भाजपा की नीतियां बताई। साथ ही सरकार की उपलब्धियां का बयां कर कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा जहां संगठनात्मक दृष्टिकोण से पदाधिकारियों का सम्मान बढ़ाने का काम करती है वहीं केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इस दौरान लवकुश ओझा, दिलीप पाण्डेय, अमरेंद्र त्रिपाठी, धर्मराज वर्मा, चंद्र प्रकाश चौधरी, डंपू पाण्डेय, रघुनंदन पाण्डेय, गणेश सिंह, शत्रुघ्न सोनी, राजन अग्रहरि आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: जगह-जगह भाजपाइयों ने सुनीं प्रधानमंत्री के मन की बात

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...