लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए सिटीजन फीडबैक, कूड़ा पृथक्करण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 तथा आरआरआर (पुन: उपयोग रीसायकल) मॉडल पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाए तथा आमजन की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान चर्चा नगर विकास मंत्री ने प्रदेश भर के नगर आयुक्त, मेयर, पार्षद, ईओ व नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि नागरिकों से अधिक से अधिक सिटीजन फीडबैक प्राप्त किए जाएं और वार्ड स्तर पर स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समितियों को सक्रिय किया जाए। बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, सोर्स सेग्रीगेशन व वैज्ञानिक...