गुड़गांव, अप्रैल 28 -- गुरुग्राम,अमर मौर्य। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया के लिए अब केवल दो दिन बचे हैं। एडीसी सोनू भट्ट ने लोगों से अपील की है कि वे 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना में अवश्य भाग लें और अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाएं। एडीसी ने कहा कि लोग स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। वहां मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी सत्यापन के बाद लॉगिन किया जा सकेगा और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जा सकती है। उन्होंने अपील की कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। एडीसी ने बताया कि जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 9 से 28 फरवरी 2027 तक जनगणना होगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.